फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The same thieves break took three houses at night

एक ही रात में तीन घरों में चोरों ने लगाई सेंध

Thu, 08 Apr 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
The same thieves break took three houses at night
कमालपुर(चंदौली)। धीना थाना के मेढ़ान गांव में चोरों ने मंगलवार की रात तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला तो पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिय। वहीं चोरी की बड़ी घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामजी यादव के खेत में पिछले दिनों आग लग गई थी। इससे गेहूं की खड़ी फसल जल गई थी। इससे अभी वे उबर भी नहीं पाए थे कि मंगलवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर आधी रात के बाद घर से पीछे की दीवार फांद कर अंदर घुस गए और बीस हजार रुपये नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। इसके बाद चोर गांव के ही मणिधर बिंद के घर पहुंचे। यहां वे छत पर चढ़ कर सीढ़ी से नीचे उतरकर घर में घुस गए और आलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने शमशेर यादव के घर में घुसकर बीस हजार रुपये नकद सहित अस्सी हजार रुपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। सुबह जागने पर बिखरा हुआ सामान देख कर परिवार के लोग भौंचक रह गए। तीन घरों में चोरी की घटना से पूरे गांव में दहशत हो गई। बाद में पीड़ितों ने थाने में तरहीर दी। गांव के मुलायम सिंह, राजकुमार, श्रीराम तिवारी, रामजी तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर चोरी की घटना का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में सीओ सकलडीहा श्रुति गुप्ता ने कहा कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed