फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The rope got tightened around the neck while swinging, the innocent died

Chandauli News: झूला झूलते समय गले में कसी रस्सी, मासूम की मौत

Sat, 22 Feb 2025 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
The rope got tightened around the neck while swinging, the innocent died
कंदवा। क्षेत्र के कंजेहरा गांव में शनिवार की शाम झूला झूल रही खुशबू (9) का गला रस्सी में फंस गया। इससे वह बेहोश हो गई। परिजन गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कंजेहरा गांव निवासी राजकुमार गोंड की पुत्री खुशबू शनिवार की शाम घर में ही झूला झूल रही थी। इसी दौरान झूले की रस्सी उसके गले में कस गई और वह बेहोश हो गई। जब परिजनों ने देखा तो बेहोशी की दशा में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कंदवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed