फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The road connecting Ghoswa to Syedaraja Zamania road is in bad condition.

Chandauli News: वाहन तो दूर, यहां पैदल चलना भी हो रहा दुश्वार

Tue, 31 Oct 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The road connecting Ghoswa to Syedaraja Zamania road is in bad condition.
बदहाल है घोसवा से सैयदराजा जमानिया मार्ग को जोड़ने वाली सड़क
विज्ञापन

कंदवा। क्षेत्र के घोसवा गांव को सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली करीब चार किमी लंबी सड़क पिछले कई वर्षों से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। मार्ग पर बची पट्टियां बताती हैं कि यहां कभी सड़क थी। मार्ग पर इतने गड्ढे हैं कि इस पर पैदल चलना भी लोगों के लिए लोहे के चने चबाने के समान है। कई बार गुहार के बाद भी आज तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। इसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। सड़क किसी भी गांव या शहर के विकास का पहिया होती हैं। बावजूद इसके घोसवा गांव को सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग से जोड़ने वाली सड़क मात्र एक पट्टी के रूप में अवशेष है। इस मार्ग से घोसवा, जमुड़ा, इमिलिया, केतकहनी आदि आधा दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन होता रहता है। मार्ग पर 2008-09 में बिछाई गई तारकोल युक्त गिट्टियों का कहीं पता नहीं चलता। वहां केवल गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। इसके चलते मार्ग पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र के हरिप्रसाद सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनुज सिंह, मुन्ना सिंह, मनीष सिंह, अभिषेक सिंह, बलवंत तिवारी, सच्चिदानंद सिंह आदि लोगों ने विभाग की उदासीनता पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार गुहार लगाने के बाद भी कोई सार्थक पहल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed