{"_id":"6a1893b6b6e1d01a080608d7","slug":"the-road-along-the-drain-has-been-damaged-for-five-months-chandauli-news-c-189-1-svns1013-149143-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पांच महीने से क्षतिग्रस्त नाले के किनारे की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पांच महीने से क्षतिग्रस्त नाले के किनारे की सड़क
विज्ञापन
नगर के रविनगर स्थित काली मंदिर के पास मार्ग नाले के किनारे से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे बड़े वाहनों के नाले में गिरने की आशंका है। अक्सर जाम भी लग जाता है। हर दिन यहां से 1000 से अधिक लोग आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चों का भी आवागमन होता है। यह स्थिति पांच माह से बनी है। नगर पालिका इस तरफ ध्यान नहीं रही है। लोगों ने सड़क सही कराने की मांग की है।
नगर के रविनगर स्थित कालीमंदिर का मार्ग काफी व्यस्त रहता है। इस मार्ग से 10 से अधिक स्कूली बसें, 40 से अधिक कारें और 200 से अधिक दो पहिया वाहन गुजरते हैं। मंदिर के समीप मोड़ पर नाले के किनारे की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे मार्ग संकरा हो गया है। मोड़ पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस मार्ग से होकर लोग देवनगर, पथरा, विकास नगर आदि क्षेत्रों में भी जाते हैं।
लोगों से बातचीत
...................
- नाले के किनारे सड़क क्षतिग्रस्त होने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यदि वक्त रहते इसे सही नहीं करवाया गया तो कोई नाले में गिरकर चोटिल हो सकता है। - बलबीर सिंह, पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन
- इस मार्ग से हर रोज स्कूली बसों के अलावा कारें व अन्य वाहन गुजरते है। कभी भी कोई वाहन नाले में गिर सकता है। नगर पालिका को इसे अविलंब सही करवाना चाहिए। - दिलीप सिंह, पीडीडीयू नगर
- काली मंदिर के समीप नाले के पास की सड़क अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाती है। यहां पुलिया या चेंबर बना दिया जाए। इससे मार्ग चौड़ा होगा, पानी निकासी भी होगी। - रजनीश सिंह, पीडीडीयू नगर
-- मार्ग पहले से संकरा है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से और समस्या होने लगी है। दो वाहनों के निकलने का रास्ता ही नहीं रह गया है। समस्या का निदान होना चाहिए। - गुड्डू सिंह, पीडीडीयू नगर
कोट
.....
कालीमंदिर के पास नाले के किनारे सड़क के क्षतिग्रस्त होने का मामला संज्ञान में है। इसका शीघ्र ही स्थायी समाधान किया जाएगा। - सोनू किन्नर, चेयरमैन, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर।