{"_id":"5705708d4f1c1b0270c8132d","slug":"the-procession-of-school-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामतबाद विकास खंड अंतर्गत नाथूपुर गांव के पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील में तहरी और दूध न मिलने से नाराज होकर बुधवार को छात्रों ने थाली लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि एमडीएम ठीक न मिला तो आंदोलन किया जाएगा। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एमडीएम के रूप में दूध बांटा जाना था और तहरी बनना था लेकिन नहीं बना। थाली लेकर स्कूल पहुंचे बच्चों को भोजन न मिलने पर बच्चे उग्र हो गए और सुबह दस बजे हाथों में थाली लेकर प्रदर्शन करने लगे। बाद में अध्यापकों ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में गांव के प्रधान शहनाज ने बताया कि चार माह से एमडीएम के लिए पैसा नहीं मिला है। अब तक तो कर्ज के सहारे एमडीएम बन रहा था लेकिन अब ऐसा संभव नहीं है। पैसा मिलने के बाद एमडीएम का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन