फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The police took the activist in hospital

पुलिस अनशनकारियों को ले गई अस्पताल

Fri, 04 Sep 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 04 Sep 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
The police took  the activist in  hospital
क्षतिग्रस्त पड़ाव भूपौली मार्ग की मरम्मत के लिए बारह दिन से चल रहे
विज्ञापन
बेमियादी अनशन पर बैठे आप कार्यकर्ता राकेश पांडेय की हालत बिगड़ने पर बुधवार की आधी रात पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

 जहां गुरुवार को इलाज के बाद दोपहर बारह बजे छुट्टी दी गई। इसके बाद राकेश फिर अनशन पर बैठ गए।

गुरुवार को डाक्टरों की संस्था नीमा ने अनशन स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
पड़ाव-भूपौली मार्ग की मरम्मत के लिए आम आदमी पार्टी पिछले बारह दिन से आंदोलित है। जिसमें गत दिनों राकेश पांडेय, रिजवान अहमद ने आमरण अनशन शुरू कर दिया।  इसी बीच बुधवार की रात में राकेश पांडेय की हालत खराब होने लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस राकेश पांडेय को अनशन स्थल से  उठा लिया।  वहीं बुधवार की रात ही राकेश पांडेय और रिजवान अहमद के साथ ही कला प्रसाद सोनकर ने फिर से अनशन शुरू कर दिया। इस मौके पर समर्थन देने वालों में नीमा के डा. आरके शर्मा, डा. रहमान, डा. पवन,डा. ओपी सिंह, डा. पीएन तिवारी, डा. बी लाल आदि रहे। अनशन स्थल पर अब्दुल्ला, प्रदीप मिश्र, मोहसिना परवीन, सफा सरीन, मोहिनी, महेन्द्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed