{"_id":"6102f3b88ebc3e58837221c1","slug":"the-passenger-was-thrown-from-the-train-for-snatching-the-mobile-chandauli-news-vns603214158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल छीनने के चक्कर में यात्री को ट्रेन से नीचे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल छीनने के चक्कर में यात्री को ट्रेन से नीचे फेंका
विज्ञापन
पड़ाव(चंदौली) । गाजियाबाद से दानापुर तक का ट्रेन से सफर कर रहे यात्री का जलीलपुर गांव के समीप बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों और यात्री के बीच हाथापाई हो गयी। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने यात्री को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। जिससे उसके सिर व पैर में चोट आ गई। बाद में ग्रामीणों घायल यात्री का निजी चिकित्सालय में उपचार कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वाराणसी जीआरपी की टीम उसे अपने साथ ले गई।
पटना निवासी मोहम्मद सरवन (22) काम की तलाश में गया हुआ था। काम नहीं मिलने पर गाजियाबाद-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से वह वापस लौट रहा था। बृहस्पतिवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे जैसे ही ट्रेन जलीलपुर गांव पहुंची कि ट्रेन में सवार कुछ बदमाश उसका मोबाइल छीनने लगे। इस दौरान मोहम्मद सरवर और बदमाशों के बीच हाथापाई होने लगी। इस दौरान बदमाशों ने मोहम्मद सरवर को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। रेलवे ट्रैक के किनारे गिरते ही उसके सिर व पैर में चोट आ गई।
युवक को घायलावस्था में पड़ा देख ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना वाराणसी स्थित जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम उसे अपने साथ वाराणसी ले गयी। ट्रेन में मोबाइल छिनैती की घटना के बाद से लोग ट्रेन में आरपीएफ और जीआरपी की ड्यूटी को लेकर सवाल कर रहे है।