{"_id":"830111b5bb781718e880eba9874b5af5","slug":"the-operator-made-the-mortgage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेटर को बनाया बंधक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेटर को बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 12 Sep 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी बिजली उपकेंद्र पर व्याप्त दुर्व्यवस्था और अनियमित बिजली आपूर्ति के
विज्ञापन
खिलाफ शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपकेंद्र पर धरना
प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर उपकेेंद्र के आपरेटर को बंधक भी बना लिया गया। चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
अधिकारियों से वार्ता में नियमित बिजली मिलने का आश्वासन मिलने पर आपरेटर को एक घंटे बाद मुक्त किया गया और धरना समाप्त हुआ।
धरना स्थलपर हुई सभा में भगवती सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बिजली दुर्व्यवस्था चरम पर है। जन समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर नहीं है।
यही कारण है कि धरना प्रदर्शन के बाद भी जनसमस्याओं पर सुनवाई नहीं हो रही है। मुन्ना बिंद ने कहा कि वर्तमान सरकार ने लोग समस्याओं से परेशान हैं वहीं अधिकारी अपने में मस्त हैं।
उपकेंद्र से मात्र तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। धरने का नेतृत्व कर रहे राणाप्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार भाई भतीजा वाद औरपरिवार में ही मस्त हैं।
उसमें आम लोगों के दुुखदर्द से कोई मतलब नहीं है। चाहे किसानों की समस्या हो अथवा व्यापारियों की किसी की सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि उपकेंद्र की व्यवस्था नहीं सुधरी और मानक के अनुसार बिजली नहीं दी गई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
धरना और सभा में संदीप सिंह, लालवरत, अरुण, रामचंद्र, महेन्द्र, मंजू देवी, संजय बिंद, सौरभ कुमार, पिंटू शर्मा, धनंजय, मुरारी, संतोष, राजू, मीना, अखिलेश मिश्र आदि रहे। संचालन राकेश कुमार सिंह ने किया।