फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The new market is not cleaning protests

नई बाजार में सफाई नहीं होने के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 28 Jun 2015 01:29 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
The new market is not cleaning protests
क्षेत्र  के नईबाजार कस्बे में सफाई न होने से नाराज कस्बावासियों ने शनिवार को जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि पहली बरसात में ही सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई।  सफाईकर्मियों के न आने से कचरा सड़कों पर बिखरा पड़ा है। बारिश के बाद कचरे से उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा लाखों रुपये की  लागत से जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण एक साल पूर्व कराया गया था। जबकि वहीं कस्बे की साफ-सफाई के लिए चार सफाईकर्मियों की नियुक्ति की गई थी। अब सफाई के अभाव में नालियां कचरे से पटी पड़ी हैं  और घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बरसात में सड़कों का पानी लोगों के घरों और दूकानों में घुस रहा है।
विज्ञापन


एडीओ पंचायत राम नगीना सिंह ने बताया कि जल्द ही नाली की सफाई करा दी जाएगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सोनू गुप्ता, विकास, हृदय, फेंकू यादव, शोले, प्रवेश, राजेश, जितेन्द्र, रमेश व राजू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed