फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The miscreants shot the person sleeping in the house, serious

घर में सो रहे व्यक्ति को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर

Mon, 21 Mar 2022 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
The miscreants shot the person sleeping in the house, serious
कंदवा क्षेत्र के अरंगी गांव में सोमवार की भोर में करीब तीन बजे बदमाशों ने दरवाजे पर सो रहे व्यक्ति को गोली मार दी। उसके चीखने चिल्लाने पर पहुंचे घर वालों ने पुलिस को सूचित कर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना के आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

अरंगी गांव निवासी शिवकुमार प्रजापति का पुत्र मनोज कुमार प्रजापति (39) रविवार की रात अपने दरवाजे पर सो रहा था। परिजनों के अनुसार भोर में लगभग तीन बजे बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया गया। गोली युवक के हाथ पर में लगी है। गोली की आवाज और उसके चीखने चिल्लाने पर मौके पर जुटे परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए आनन- फानन में घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के बाद युवक खतरे से बाहर बताया जा है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र सरोज ने प्रारंभिक छानबीन व परिजनों से पूछताछ की। युवक को गोली किसने व क्यों मारी इसका पता नहीं चल पाया है। घायल की पत्नी व चार लड़कियों व एकलौते पुत्र का रो रो कर हाल बेहाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

हत्याओं के लिए चर्चित रहा क्षेत्र
नब्बे के दशक में अरंगी गांव आपसी मतभेद के चलते गोलीबारी और हत्याओं के लिए चर्चित रहा है। आपसी गुटबाजी में ही सबसे पहले बैजनाथ सिंह की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद हत्या का सिलसिला शुरू हो गया था और जयप्रकाश सिंह, सुखराम सिंह और बेचन सिंह सहित कई अन्य लोगों की भी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। अब धीरे धीरे माहौल शांत होने लगा था और लोग सब घटनाएं भूलने लगे थे कि फिर से गोली चलने की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सप्ताह में दो लोगों पर हुआ जानलेवा हमला
स्थानीय पुलिस अरंगी में अपराध पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। दो सप्ताह में गांव में दो लोगों पर जानलेवा हमला हो चुका है और पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है। बीते सात मार्च की रात भी अपराधियों ने कमरे में सो रहे जय किशन बिंद (16) को गोली मार कर घायल कर दिया था। अब मंगलवार की भोर में अपराधियों ने मनोज पर जानलेवा हमला कर पुलिस को चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed