फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The life of a sadhu and a fakir is like flowing water: Mahant Anand Das

साधु-फकीर का जीवन बहते जल के समान : महंत आनंद दास

Thu, 10 Jul 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The life of a sadhu and a fakir is like flowing water: Mahant Anand Das
दुलहीपुर। साधु-फकीर का जीवन बहते हुए जल के समान होता है, जो परिस्थितियों के अनुसार बदलता है, परंतु मूल रूप में जल ही रहता है। साधु सदा अपने भक्तों के मंगलमय जीवन की कामना करता है। सच्चा गुरु पाखंड की दीवार तोड़कर सत्य और असत्य के बीच स्पष्ट अंतर का बोध कराता है।
विज्ञापन

ये बातें श्री सद्गुरु कबीर आनंद मठ, सीतापुर नई डांडी में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बुधवार को आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव में महंत आनंद दास ने कहीं। कार्यक्रम में बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। इस दौरान साहित्यकार डॉ. जयशंकर जय ने कहा कि त्याग और बलिदान भारतीय संस्कृति के मूल तत्व हैं। मानवता का उद्देश्य दूसरों की सच्चे मन से सहायता करना है। प्रेम, मानवता, वात्सल्य, सहयोग और सद्भावना को बढ़ाना गुरु का परम कर्तव्य है। संचालन सदानंद दास 'छोटू महाराज' तथा धन्यवाद ज्ञापन सुमन दास ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत ओमप्रकाश दास, गोपाल दास, रामनरेश, विजय बहादुर के नेतृत्व में कीर्तन मंडली द्वारा निर्गुण भजन से की गई। इस दौरान संत रमेश दास, संत दास, रविदास, गुरुचरण दास, सूरज दास, मनीष मार्कंडेय, संतोष आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर देर शाम भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed