फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   10.8 mm of rainfall recorded in 24 hours; mercury dropped by 5 degrees; strong winds intensified the chill.

Chandauli News: 24 घंटे में हुई 10.8 मिमी बारिश, 5 डिग्री पारा लुढ़का, तेज हवाओं से बढ़ी सिहरन

Sat, 26 Sep 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
10.8 mm of rainfall recorded in 24 hours; mercury dropped by 5 degrees; strong winds intensified the chill.
टांडाकला में सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। जिले में दो दिन से लगातार बारिश होने के कारण जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान रहे। शुक्रवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से पांच डिग्री तापमान में गिरावट आई है। इससे सिहरन बढ़ गई और घरों में कूलर-एसी बंद हो गए।
विज्ञापन

धीना में रास्ते पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। वहीं, टांडा-कैथी गंगा घाट पर नावों का संचालन रोक दिया गया है। प्रशासन ने शनिवार को जिले में कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन

बंगाल में आए चक्रवाती तूफान के कारण जिले में बृहस्पतिवार को दोपहर में बारिश शुरू हुई थी। इसके बाद से लगातार शुक्रवार को शाम तक रिमझिम बारिश होती रही। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुकवार की सुबह आठ बजे तक 10.8 मिमी बारिश हुई है। वहीं, अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। 24 सितंबर को अधिकतम 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के बीच तेज हवाएं चलने से लोगों को ठंड महसूस हुई।
लगातार बारिश के कारण नगर के महमूदपुर, नई बस्ती, अलीनगर सहित अन्य इलाकों में जलभराव और कीचड़ की समस्या से लोग परेशान रहे।
नाव का संचालन अस्थायी रूप से बंद : टांडाकला। तेज हवा और बारिश के कारण टांडा-कैथी घाट पर गंगा में निशुल्क नाव सेवा का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर नौका संचालन रोका गया है। तेज हवाओं के कारण नदी में ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। जब तक हवा की गति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक नाव का संचालन बंद रहेगा।

टांडाकला में सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद

टांडाकला में सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद

टांडाकला में सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद

टांडाकला में सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed