फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Principle of Integral Humanism: A Guide for Humanity

Chandauli News: एकात्म मानववाद का सिद्धांत मानव जाति का मार्गदर्शक

Sat, 26 Sep 2026 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The Principle of Integral Humanism: A Guide for Humanity
पीडीडीयू नगर में पं.दीनदयाल के निर्वाणस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत: - फोटो : Samvad
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का सिद्धांत संपूर्ण मानव जाति के लिए मार्गदर्शक है। जब भी मानव कल्याण की बात होगी, तब पंडितजी का एकात्म मानववाद दर्शन मानव जाति का मार्गदर्शन करता रहेगा। शुक्रवार को नगर के परमार कटरा में आयोजित जयंती समारोह में ये बातें मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहीं।
विज्ञापन

विधायक ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही पीडीडीयू जंक्शन के यार्ड में पं. दीनदयाल उपाध्याय के पार्थिव शरीर मिलने के स्थान पर भी उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल ने कहा था कि भोजन से लेकर विचारों तक की आत्मनिर्भरता ही भारत को विश्व में स्थान दिला सकती है। इस मौके पर अनिल गुप्ता गुड्डू, आलोक सिंह, किरण शर्मा, संतोष खरवार, संजय कनौजिया, आशीष गुप्ता, गीता रानी गुप्ता, प्रियंका तिवारी आदि मौजूद थीं। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने भी पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


वहीं, पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पर भाजपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल, रवि चौधरी, आशीष पटेल, जयदीप तिवारी, विकास पांडेय, दशरथ मौर्य, गौरव जायसवाल, सुशील पटेल, मिथिलेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
अंत्योदय दिवस के रूप में मनाई गई पं. दीनदयाल की जयंती
शिकारगंज। भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक और राष्ट्रवादी चिंतक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाई गई। चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने अपने आवास साराडीह स्थित बीकापुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। विधायक ने कार्यकर्ताओं से पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर संदीप गुप्ता, रामजी सिंह, विजयी सिंह, शीतला सिंह, निखिल सिंह, प्रधान अरविंद पटेल, अखिलेश सिंह, संजय सिंह, अवधेश प्रजापति, सूरज, बृजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed