{"_id":"6ab6daf6c8b501b25702657d","slug":"cracks-in-the-walls-of-the-panchayat-bhawan-even-before-the-work-is-completed-chandauli-news-c-189-1-svns1010-155156-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: काम पूरा होने से पहले ही पंचायत भवन की दीवारों में दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: काम पूरा होने से पहले ही पंचायत भवन की दीवारों में दरार
विज्ञापन
सकलडीहा के सेवखर खुर्द में पंचायत भवन की जर्जर दीवार। संवाद
सकलडीहा। सेवखर खुर्द गांव में 17 लाख रुपये की लागत से बन रहा पंचायत भवन पूरा होने से पहले ही दरकने लगा। भवन के निर्माण पर करीब 9.50 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। इसी बीच दीवारों में दरार पड़ने की शिकायत पर हुई जांच में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने भी दीवार फटने की पुष्टि की। रिपोर्ट के आधार पर पंचायत विभाग ने ग्राम प्रधान से रिकवरी का आदेश जारी किया गया है।
गांव में पंचायत भवन का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके बावजूद भवन की दीवारों में जगह-जगह दरारें दिखाई देने लगी हैं। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट में दीवार में दरार होने की पुष्टि के बाद रिकवरी की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी धन खर्च होने के बाद भी निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने रिकवरी आदेश का प्रभावी अनुपालन कराने के साथ पंचायत भवन की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि एक्सईएन पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट मिल गई है। दीवार फटी होने की पुष्टि हुई है। ग्राम प्रधान से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट-
शौचालय पर उगी घास, लंबे समय से बंद
गांव का सामुदायिक शौचालय भी लंबे समय से बंद पड़ा है। परिसर में घास-फूस उग आई है। बरसात के मौसम में शौचालय बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इसे तत्काल चालू कराने की मांग की है। वहीं, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने कहा सामुदायिक शौचालय जल्द चालू कराया जाएगा।