{"_id":"5ed2a3608ebc3e904032ef8f","slug":"the-largest-rice-exporting-company-will-buy-black-rice-chandauli-news-vns5275429133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे बड़ी चावल निर्यातक कंपनी खरीदेगी ब्लैक राइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे बड़ी चावल निर्यातक कंपनी खरीदेगी ब्लैक राइस
विज्ञापन
चंदौली। ब्लैक राइस की खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। भारत की सबसे बड़ी चावल निर्यातक कंपनी केआरबीएल ने ब्लैक राइस (धान) को किसानों की सहमति के बाद सौ रुपये प्रति किलो खरीदने का आश्वासन दिया है। शनिवार को कृषि उपनिदेशक कार्यालय में कंपनी के प्रतिनिधि व उद्योग मंत्रालय के अधीन अपेडा के अधिकारी सीबी सिंह के साथ चंदौली काला चावल कृषक समिति के सदस्यों की बैठक के बाद यह तय हुआ। कंपनी की ओर से धान की जांच की जाएगी। इसके बाद निर्धारित दर पर खरीद की जाएगी।
पिछले वर्ष एक हजार किसानों ने ब्लैक राइस की खेती किया था। लेकिन अभी तक उपज के खरीदार नहीं मिल रहे थे। इससे किसानों का मोहभंग होने लगा था। किसानों की समस्या को देखते हुए प्रशासन खरीदारों की खोजबीन में जुटा हुआ था। गाजियाबाद स्थित प्रमुख ब्रांड इंडिया गेट बासमती राइस (केआरबीएल) ने धान खरीदने के लिए सहमति प्रदान कर दी है। कंपनी के प्रतिनिधि के साथ अपेडा के सीबी सिंह शनिवार को मुख्यालय पहुंचे। कृषि उपनिदेशक दफ्तर में अधिकारियों व किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, कंपनी के कर्मचारी मशीन और उपकरण के साथ जल्द ही जिले में आएंगे। किसानों की उपज की जांच की जाएगी। इसमें औषधीय गुणों के साथ पोषक तत्वों की मात्रा परखी जाएगी। मानक पर खरा उतरने पर तय कीमत पर धान की खरीद की जाएगी। कृषि उपनिदेशक अमित जायसवाल ने बताया कि किसानों का धान नवीन कृषि मंडी में इकट्ठा किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्र उपस्थित रहे।