{"_id":"67d510b994a58eb533091ce6","slug":"the-joy-of-the-festival-turned-into-mourning-a-young-man-who-went-to-take-a-bath-in-the-ganga-after-playing-h-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News : मातम में बदली त्योहार की खुशियां ; होली खेलकर गंगा स्नान करने गया युवक डूबा, घर में हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News : मातम में बदली त्योहार की खुशियां ; होली खेलकर गंगा स्नान करने गया युवक डूबा, घर में हाहाकार
Sat, 15 Mar 2025 11:01 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:01 AM IST
सार
होली खेलने के बाद गंगा स्नान करने गये युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और मौके पर जमा भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बलुआ थाना क्षेत्र के महुआरीखास गांव में शुक्रवार की दोपहर में होली खेलने के बाद गंगा स्नान करने गया युवक 16 वर्सीय प्रशांत यादव गंगा में डूब गया । दोस्तो द्वारा सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। जो मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन
डूबने की सूचना पर परिजनो में हाहाकार मच गया। महुआरीखास गांव के रहने वाले अनिल यादव का पुत्र प्रशांत यादव चहनियां स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र था। शुक्रवार को परिजनो और ग्रामीणों संग होली खेलकर अपने चार पांच दोस्तो संग महुआरी खास गांव के ही घाट पर गंगा में स्नान करने लगा।
विज्ञापन
अचानक पांव फिसलने पर वह गंगा की गोद मे समाहित हो गया। भागकर दोस्तो ने सूचना ग्रामीणों और परिजनो को दिया। देखते ही देखते घाट पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची बलुआ पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दिया। परिजनों पिता अनिल यादव,माता मालती देवी,पुत्री नगीना,पुत्र आलोक का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा का कहना है कि हमने एनडीआरएफ टीम को आने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। त्योहार का समय है फिलहाल प्राइवेट गोताखोरों के माध्यम से खोजवाया जा रहा है।