फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The issue of Revasa Basti will be raised in Parliament: Virendra Singh

रेवसा बस्ती का मामला संसद में उठेगा : वीरेंद्र सिंह

Sat, 21 Jun 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The issue of Revasa Basti will be raised in Parliament: Virendra Singh
ताराजीवनपुर। भारत माला परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों का बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनरतले रेवसा में धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने अपना समर्थन दिया। कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।
विज्ञापन

गांव के लगभग 200 परिवार को हटाया जा रहा है। जिन मकानों को तोड़ने का नोटिस दिया गया है, उन्हें अभी तक ना तो मुआवजा मिला और ना ही जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने रेवसा बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का गठन कर बेमियादी धरने की शुरूआत कर दी है। धरने के तहत भारत माला परियोजना से प्रभावित परिवार को विस्थापन से पहले पुनर्वास, आवासीय जमीन का पट्टा, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत सर्किल रेट व बाजार रेट में जो अधिक हो इसका चार गुना मुआवजे की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचे सांसद वीरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि 21 जुलाई से सदन चलेगा। यह मुद्दा सदन से लेकर सड़क तक उठाया जाएगा। इस दौरान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव, केदार यादव, जगमेंद्र यादव, सुदामा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed