फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The inspector snatched the pistol and opened fire, two miscreants injured in retaliation

Chandauli News: दरोगा की पिस्टल छीनकर झोंक दिया फायर, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल

Mon, 12 Aug 2024 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
The inspector snatched the pistol and opened fire, two miscreants injured in retaliation
पीडीडीयू नगर। नौगढ़ थाना क्षेत्र की दिलबगरा पहाड़ी के पास रविवार को दोपहर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को लेकर कोर्ट जा रही पुलिस की गाड़ी पंक्चर हो गई। इसका फायदा उठाते हुए एक बदमाश ने दरोगा अवधेश की पिस्टल छीनकर फायर झोंक दिया। पुलिस कुछ समझ पाती कि दोनों बदमाश जंगल में भागने लगे और फायर करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों घायल हो गए। नौगढ़ सीएचसी में उनका इलाज चल रह है।
विज्ञापन


नौगढ़ थाना क्षेत्र के गहिला जंगल में स्थित मंदिर में दर्शन करने अपने एक साथी के साथ आई 17 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मामले में पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में शामिल दो आरोपियों अभिषेक यादव और सुनील यादव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। रविवार को नौगढ़ थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए दोनों को लेकर जा रहे थे। दिलबगरा पहाड़ी के जंगल में गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। इस बीच मौका पाकर आरोपी अभिषेक यादव ने एसआई अवधेश सिंह की सरकारी पिस्टल छीन ली और भागते हुए पुलिस कर्मियों पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान एक गोली पुलिस की गाड़ी के शीशे पर लगी। बदमाशों के जंगल में भागने पर थानाध्यक्ष ने कंट्रोल और और आसपास के थानों को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद थानाध्यक्ष चकिया भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो वे फिर से फायर करने लगे। इस पर पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिससे दोनों बदमाश घायल हो गए। पैरों में गोली लगने से दोनों गिर गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी नौगढ में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed