फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The incident of Manrajpur is a violation of the Women's Safety Act:

महिला सुरक्षा कानून का उल्लंघन है मनराजपुर की घटना: शालिनी यादव

Fri, 06 May 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The incident of Manrajpur is a violation of the Women's Safety Act:
चंदौली। अकेली लड़कियों के घर में रहते हुए पुलिस का दबिश देना एक सुनियोजित अपराध है। ये बातें पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती शालिनी यादव ने कही। वे बृहस्पतिवार को मनराजपुर गांव में पुलिस दबिश के दौरान मृत युवती के परिजनों से मिलने पहुंची थी। कहा कि सरकार के सामने इससे बड़ी कानून व्यवस्था की खुली चुनौती और कोई नहीं हो सकती। जिसके पूरे घटनाक्रम में पुलिस की ही भूमिका सन्देह के घेरे में हो। कहा कि महिला सुरक्षा कानून में किसी भी घर में महिलाओं के अकेले रहने पर पुरुष पुलिस बैगैर मजिस्ट्रेट के घर के अंदर प्रवेश नहीं कर सकती। किंतु इसका पालन नही किया गया । उन्होंने इसकी जांच कराकर दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से मृतका की मां को 50 लाख रुपये और घायल युवती को उसके उपचार व विवाह के लिए 50 लाख की सांत्वना राशि मदद दिये जाने की मांग की। शलिनी यादव के साथ डॉ. अंकित यादव, अरुण यादव, बलिराम यादव, राजकुमार यादव, सूर्यभान यादव,विनोद यादव, सत्यदेव गुप्ता रहे।
विज्ञापन

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजा पुर गांव में पुलिस के दबिश के बाद कन्हैया यादव की पुत्री निशा की मौत मामले में कई जनपदों के सपा और अन्य दलों के नेता परिजनों से मिलने पहुंच चुके हैं लेकिन अभी तक सैयदराजा विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी का नहीं पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

चंदौली। निर्भया का केस लड़ने वाली अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को गुड़िया के परिजनों से फोन पर बात किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से वार्ता कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवार की लड़ाई नि:शुल्क लड़ने की घोषण की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। मनराजपुर की घटना को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव पवन यादव पीड़ित परिवार से मिले। वहीं हर संभव मदद देने की बात की। कहा भाजपा शासनकाल में पुलिस से विश्वास उठ गया है।
युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव पवन यादव ने कहा कि भाजपा शासनकाल में पुलिस प्रशासन की भी गुंडई कम नहीं है। घर में घुसकर अबला पर भी हमला बोलने से पीछे नहीं हट रहे हैं। यही नहीं महिलाओं की रक्षा सुरक्षा करने वाले प्रशासन के लोग रेप बलात्कार से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। कहा अब भाजपा शासनकाल में पुलिस प्रशासन से भी महिलाओं का भरोसा उठ चुका है। इस मौके पर पूर्व प्रधान रामविलास यादव,मनोहर यादव,अनिल मास्टर सहित प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा।

पीडीडीयू नगर। सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर में पुलिस दबिश के दौरान युवती के मौत की घटना के बाद सोशल मीडिया पर नारों और न्याय की मांग की गुहार लगाने वालों की संख्या बढ़ती जा रहा है। ट्विटर पर ‘चंदौली की बेटी के हत्यारों को फांसी दो’ को ट्रेंड कर रहा है। हजारों लोगों ने इस हैज टैक के साथ पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर यह एक मुहिम बनता जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed