फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   10 pairs of special trains will run via Puducherry Junction

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन होकर चलेंगी 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

Thu, 08 Oct 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
10 pairs of special trains will run via Puducherry Junction
पीडीडीयू नगर। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। पीडीडीयू जंक्शन होकर मुंबई, पुणे, गुजरात, राजस्थान और बिहार के विभिन्न शहरों के लिए 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इससे त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार लोकमान्य तिलक, पुणे, रक्सौल और सहरसा से चलने वाली कई ट्रेनें पीडीडीयू होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल 13 अक्तूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह अगले दिन शाम चार बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। वापसी में यह 15 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी और सुबह 10:30 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल 9 अक्तूबर से 21 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह अगले दिन शाम 5:20 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। वापसी में 11 अक्तूबर से 23 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी और रात 3:40 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह तीसरे दिन सुबह पांच बजे पीडीडीयू होते हुए 5:50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। वापसी में यह 8 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी और अगले दिन सुबह 7:15 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी।
सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। यह दूसरे दिन सुबह पांच बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। वापसी में 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी और दूसरे दिन रात 8:05 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी।
पुणे-दानापुर स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी और दूसरे दिन रात 10:20 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। वापसी में यह 2 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी और सुबह 8:50 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। मुजफ्फरपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी और अगले दिन रात 2:13 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। वापसी में यह 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी और दूसरे दिन रात 9:40 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी।
वलसाड-दानापुर स्पेशल 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी और अगले दिन सुबह 8:35 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। वापसी में 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी और शाम 5:25 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी।
अजमेर के मदार जंक्शन से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। यह अगले दिन रात 2:55 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। वापसी में 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी और दोपहर 3:10 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी।
जोधपुर की भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:40 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। वापसी में 8 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी और रात 1:45 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी।

कोटा की सोगरिया-दानापुर स्पेशल 10 अक्तूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी और अगले दिन रात आठ बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। वापसी में यह 12 अक्तूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी और सुबह 5:20 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed