फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The highway was jammed all day, vehicles kept crawling

Chandauli News: हाईवे पर दिनभर जाम, रेंगते रहे वाहन

Sat, 22 Nov 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The highway was jammed all day, vehicles kept crawling
चौरी बाज़ार में लगे जाम से वाहनों को आगे बढ़वाती पुलिस। संवाद
चौरी। शादी विवाह के सीजन में सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ी है। इससे जाम की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को भदोही-वाराणसी मार्ग पर चौरी बाजार में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। इससे घंटों तक वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए। इस दौरान पुलिस नहीं दिखी। शाम को मौके पर दिखी।
विज्ञापन

वाराणसी से मछलीशहर तक हाईवे 731-बी निर्माणाधीन है। चौरी बाजार में आधा अधूरा काम कर कार्यदायी संस्था ने छोड़ा है। इससे कहीं सड़क के लिए गड्ढा खोदा गया है तो कही सड़क संकरी हो गई है। कही पर नाली के लिए गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है। अब शादी विवाह के सीजन में यह समस्या बन रही है। इससे जाम लग रहा है। शुक्रवार को चौरी बाजार सहित स्टेशन रोड, मेन रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। स्टेशन रोड पर सात स्कूली वाहन घंटेभर जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

चौकी से कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। शुक्रवार को शाम होते होते फिर भदोही-वाराणसी मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। जाम की जानकारी मिलने के बाद चौरी थानाध्यक्ष रामसरीख गौतम हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed