{"_id":"60ca41ef8ebc3e3236334f7c","slug":"the-graph-of-vaccination-is-not-increasing-the-concern-of-the-officers-increased-chandauli-news-vns5952117100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बढ़ रहा टीकाकरण का ग्राफ, अफसरों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बढ़ रहा टीकाकरण का ग्राफ, अफसरों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन
जिले में नागरिकों को कोविड-19 का टीकाकरण करने का ग्राफ नहीं बढ़ रहा है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण अभियान को गति देना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बन गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट में टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने अभियान को गति देने के लिए क्लस्टर वाइज माइक्रो प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। ग्रामीण इलाकों में निगरानी समिति के सहयोग से जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया।
डीएम ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन के लिए कलस्टर वाइज माइक्रो प्लान तैयार किया जाए। प्रत्येक गांव में प्रधान, लेखपाल, आशा, आंगनवाड़ी वर्कर व प्राथमिक शिक्षक, पंचायत सचिव, युवक मंगल दल व कोटेदारों को शामिल करते हुए मोबिलाइजेशन टीम का गठन किया जाए। टीम को प्रत्येक ग्रामीण को जागरूक कर उसका टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाए। कहा कि जुलाई माह में टीकाकरण के कार्यक्रम को ‘स्केल अप% करने हेतु जनपद के धानापुर, नौगढ़ व नियामताबाद ब्लाक को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया है। इन ब्लाकों क्लस्टरवार तिथियों का निर्धारण कर टीकाकरण किया जाना है। प्रत्येक ब्लाक में चार कलस्टर बनाए जाएंगे। इसे प्रथम कलस्टर में 17 से 19 जून तक जागरुकता एवं प्रचार-प्रसार के पश्चात 21 से 22 जून तक टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार द्वितीय कलस्टर में 19 से 22 जून तक जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार के पश्चात 23 व 24 जून को टीकाकरण, क्लस्टर तीन में 22 से 24 जून तक प्रचार-प्रसार के पश्चात 25 से 26 जून तक टीकाकरण, क्लस्टर चार में 24 से 26 जून तक जागरूकता एवं प्रचार- प्रसार के पश्चात 28 से 30 जून तक टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष के ऊपर सभी नागरिकों को आन द स्पाट रजिस्ट्रेशन कराकर टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। कहा कि वैक्सीनेशन के प्रति नकारात्मक अफवाहों व भ्रांतियों को दूर करें। उनको वैक्सीन की अच्छाइयों एवं फायदों के विषय में बताएं। लोगों को वैक्सीनेटेड व्यक्तियों का उदाहरण भी प्रस्तुत किया जा सकता है।