फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Ganesh - Lakshmi wished venerated wealth cereal

धन-धान्य की कामना से पूजे गए गणेश-लक्ष्मी

Wed, 11 Nov 2015 08:59 PM IST
Updated Wed, 11 Nov 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
The Ganesh - Lakshmi wished venerated wealth cereal
वहीं शाम होते ही दीपों व रंगबिरंगे झालरों की रौशनी एक अलौकिक छटा बिखेर
विज्ञापन
रही थी। मिष्ठान की दुकान पर खरीदारी को भारी भीड़ रही। वहीं पटाखों, मोमबत्ती व रंग बिरंगे झालरों की भी जमकर खरीदारी की गई।

 हिन्दू धर्मावलंबियों ने समृद्धि व धनधान्य के लिए माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूरे विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। साथ ही अपने सगे-संबंधियों, रिश्तेदारों व मित्रों को पर्व की शुभकामनाएं दी।
दीपावली पर्व की तैयारियों में लोग काफी पहले से लगे हुए थे,

 लेकिन बुधवार को लोग घरों को साफ-सुथरा करने के साथ ही इस दिन होने वाले पूजा-पाठ की सामग्री व गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों सहित अन्य जरूरी सामान की खरीदारी में व्यस्त रहे।

 लोगों ने अपने मकान-दुकान की साफ-सफाई करने के साथ ही झालरों से भव्य सजावट की। पर्व के मद्देनजर जबर्दस्त भीड़ उमडने से बाजार गुलजार रहा। सबसे अधिक भीड़ मिठाई की दुकानों पर रही। लोग तरह-तरह के मिष्ठान की खरीदारी करते हुए नजर आए।

 शाम के वक्त बाजारों में सजे पटाखों की दुकान पर भारी भीड़ देखने को मिली। अभिभावकों संग बच्चे व युवा तरह-तरह के पटाखे व फुलझड़ी आदि की जमकर खरीदारी की। वहीं सजावट के लिए लोगों ने रंग-बिरंगे झालर खरीदे। पिछले बार की तरह इस बार भी बाजार में चाइना झालर छाए रहे।

 देर शाम लोगों ने दुकानों व घरों में माता लक्ष्मी व गणेश जी मूर्तियां स्थापित कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन किया और आसपास लोगों में मिष्ठान वितरित कर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed