फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The fourth phase of the lottery will be out for admission in private schools

Chandauli News: निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए चौथे चरण की निकलेगी लॉटरी

Mon, 24 Mar 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The fourth phase of the lottery will be out for admission in private schools
पीडीडीयू नगर। निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए चौथे चरण की आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सोमवार को चौथे और अंतिम चरण की लॉटरी निकालकर बच्चों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। इससे पहले तीन चरण में कुल 1506 बच्चों का दाखिला निजी स्कूलों में हो चुका है।
विज्ञापन

गरीब परिवारों के बच्चों का निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश कराने के लिए आवेदन की प्रक्रिया इस बार चार चरण में पूरी की गई है। पहला चरण एक दिसंबर से चला था। चौथा और अंतिम चरण एक मार्च से 19 मार्च तक चला। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन पत्रों की जांच और सत्यापन का काम कर लिया गया है। अब सोमवार को लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आरटीई के तहत पहले चरण में 496, दूसरे चरण में 522 और तीसरे चरण में 488 विद्यार्थियों का चयन किया जा चुका है। बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि आवेदन पत्रों के सत्यापन हो चुके हैं। सोमवार को लॉटरी के माध्यम से बच्चों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed