{"_id":"69a5ebbf0f6d609c0b04e623","slug":"the-former-head-who-fired-the-shot-has-already-been-jailed-chandauli-news-c-189-1-svns1013-144921-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गोली चलाने वाला पूर्व प्रधान पहले भी जा चुका है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गोली चलाने वाला पूर्व प्रधान पहले भी जा चुका है जेल
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के पास हाईवे पर हुई फायरिंग के मामले में आरोपी पूर्व प्रधान सूर्य प्रकाश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि आरोपी पूर्व प्रधान को वर्ष 2024 में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
एसपी के अनुसार, 28 फरवरी 2026 की रात सहजौर गांव निवासी पूर्व प्रधान सूर्य प्रकाश सिंह का गांव के पास हाईवे किनारे चाय की दुकान पर कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर के पास लगे ट्यूबवेल के पास रखी अवैध पिस्टल लेकर लौटा और युवकों पर फायर कर दिया।
मुगलसराय कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार फायरिंग में सोनू यादव, उसका ममेरा भाई राकुमार यादव तथा उनके साथी कृष्णा यादव, अक्षय यादव और प्रमोद कुमार यादव घायल हो गए। सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पूर्व प्रधान और उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया कि आरोपी के पास अवैध पिस्टल कहां से आई, इसकी जांच की जा रही है। घटना के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल जारी है।