{"_id":"57508ebf4f1c1b8c49108bfc","slug":"the-farmers-demanded-proper-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मांगा उचित मुआवजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मांगा उचित मुआवजा
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान न्याय मोर्चा के प्रदेश संयोजक महेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में किसानों का एक दल गुरुवार को जिलाधिकारी कुमार प्रशांत से मिला। इस दौरान फ्रेट कॉरिडोर परियोजना से प्रभावित किसानों की समस्याओं पर प्रमुखता से वार्ता की। साथ ही जनपद में किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी गंभीरतापूर्वक निस्तारित करने की आवश्यकता जताई। जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि जल्द ही किसानों व रेल अधिकारियों की वार्ता कराकर समस्या को निस्तारित कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर किसानों ने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर के लिए जनपद के किसानों से जो भी भूमि अधिग्रहीत की गई है उसका उचित मुआवजा किसानों को नहीं मिल पाया है। इसके लिए जनपद के स्थानीय अधिकारी व सरकार पूरी तरह से दोषी है। भूमि अर्जन के वक्त किसानों को पुनर्वास, विस्थापन सहित अन्य सुविधाएं देने की बात कही गई थी, लेकिन रेलवे ने किसानों को भूमि के बदले सुविधाएं व उचित मुआवजा नहीं दिया। किसानों के साथ छलावा है। किसानों की समस्या सुनने के बाद डीएम कुमार प्रशांत ने उचित कदम उठाने की बात कही। इस दौरान कृष्णकांत यादव, इंद्रजीत शर्मा, मोहम्मद इम्तियाज, श्यामबलि, शोभनाथ, राजेंद्र आदि रहे।