फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The exercise of restarting the work of four CHCs in the district intensified

जिले के चार सीएचसी के काम दोबारा शुरू करने की कवायद तेज

Tue, 06 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The exercise of restarting the work of four CHCs in the district intensified
पीडीडीयू नगर। एक दशक से रुके नियामताबाद, बबुरी, चहनियां व शहाबगंज में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का काम दोबारा शुरू कराने की कवायद तेज कर दी गई है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने शासन को पत्र भेजकर बजट की मांग की है। दरअसल, सीएचसी निर्माण में ठीकेदारों की ओर से व्यापक स्तर पर धांधली की गई थी। इस पर शासन ने एसआइटी जांच शुरू करा दी। इस मामले में संबंधित थानों में कार्यदाई संस्था के जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। बावजूद इसके काम शुरू नहीं हुआ। बबुरी, नियामताबाद, चहनियां और शहाबगंज में साढ़े तीन-तीन करोड़ की लागत से राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत सीएचसी का निर्माण एक दशक पहले शुरू कराया गया था। हालांकि कार्यदाई संस्थाओं ने निर्माण में जमकर धांधली की। इसको लेकर हो-हल्ला हुआ। वहीं शिकायत शासन तक पहुंची। इस पर शासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। वहीं प्रकरण की जांच के लिए एसआइटी गठित कर दी। एसआइटी टीम ने अपनी प्रारंभिक जांच में व्यापक पैमाने पर अनियमितता पकड़ी थी। वहीं ठीकेदारों के लाभांश की धनराशि से निर्माण पूरा कराने की सिफारिश की थी। हालांकि शासन से हरी झंडी न मिलने की वजह में कार्य लटक गया। निर्माण कार्य रुके लगभग एक दशक का समय बीत चुका है। निर्माणाधीन भवनों की दीवारें तो खड़ी हो गई हैं, लेकिन अभी कहीं छत नहीं तो कभी प्लास्टर नहीं। हॉल बना तो वार्ड नहीं बने। स्थिति यह है भवन खंडहर की तरह खड़े हैं। इनमें झाडि़यां उग गई हैं। दीवारों पर भी घास-फूस उग आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed