{"_id":"6223baae987d2040122a9297","slug":"the-election-noise-has-stopped-polling-parties-will-leave-from-mandi-chandauli-news-vns6417617185","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम गया चुनावी शोर, मंडी से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम गया चुनावी शोर, मंडी से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। आखिरी चरण के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार शनिवार की शाम छह बजे थम गया। प्रत्याशी अब जनसभा, रैली अथवा रोड-शो नहीं कर सकेंगे। उन्हें घर-घर जाकर जनसंपर्क करने की अनुमति होगी। वहीं प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए गैरजनपदवासियों को तत्काल निकलना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने इसको लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। सात मार्च को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रविवार को मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी से रवाना होंगी।
जिले में सात मार्च को चारों विधानसभा में मतदान होगा। चकिया विधानसभा में सुबह सात से शाम चार बजे व मुगलसराय, सैयदराजा व सकलडीहा विधानसभा में सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले ही प्रचार बंद कर दिया गया। प्रत्याशी अब सिर्फ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 925 मतदान केंद्र और 1694 बूथ बनाए गए हैं। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां नवीन मंडी से रविवार की दोपहर में रवाना होकर शाम तक बूथों पर पहुंच जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंडी में पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल/ पार्किंग, कार्मिकों का बस्ता, प्रकाश, लाउडस्पीकर, सीसीटीवी, पेयजल, मोबाइल टायलेट, हेल्फडेस्क आदि का अवलोकन किया। बताया कि चारों विधानसभा में मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। हर मतदान केंद्र पर पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में मतदान कराया जाएगा।