{"_id":"dd2fed35840a84f7f3920a89a5482113","slug":"the-doctor-closed-in-the-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर को कमरे में बंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर को कमरे में बंद किया
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद विकास खंड के मवईं कला गांव स्थित अतिरिक्त प्राइमरी स्वास्थ्य
विज्ञापन
केंद्र सहजौर पर शुक्रवार को मवई कला के ग्राम प्रधान व स्वास्थ्य केंद्र
के चिकित्सक के बीच मरीजों के इलाज को लेकर विवाद हो गया। नाराज ग्रामीणों
ने चिकित्सक को कमरे में बंद करके नारेबाजी की।
आधे घंटे बाद चेतावनी देकर डाक्टर को छोड़ दिया। मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विवरण के मुताबिक ग्राम प्रधान सद्दन यादव को ग्रामीणों ने सूचना दिया कि मरीजों का इलाज करने की बजाए डाक्टर स्वास्थ्य केंद्र पर बैठकर ताश खेल रहे हैं। जिस पर दोपहर बारह बजे स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे ग्राम प्रधान सदन यादव ने चिकित्सक से इस संबंध में बात करनी चाही तो दोनों के बीच बहस होेने लगी।
इसकी सूचना के बाद शकूराबाद ग्राम प्रधान गुफरान सिद्दीकी भी मौके पर पहुंच गए और समझा बुझाकर मामले को शांत कराना चाहा। इस बीच गुस्साए ग्रामीणों ने चिकित्सक को कक्ष में बंदकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और इसकी सूचना सीएमओ को दी। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे।
कहा स्वास्थ्य केंद्र पर एक भी बेड ठीक नहीं है। लोगों को इलाज के लिए काफी परेशान होना पड़ता है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने की चेतावनी भी।
दूसरी तरफ चिकित्सक का कहना था कि उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। वहीं प्रधान सदन यादव ने कहा कि मरीजों को दवा नहीं देने की शिकायत की तो चिकित्सक मुझसे उलझ गया और अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। दूसरी तरफ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरएन सिंह ने किसी तरह के विवाद की जानकारी होने से इनकार किया।