फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The district will develop

जिले के विकास का होगा

Thu, 22 Jan 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 22 Jan 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
The district will develop
चन्दौली के विकास के लिए सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। चंदौली का विकास
विज्ञापन
होकर रहेगा। इसके लिए मेरी ओर से पूरा प्रयास किया जाएगा। समाजवादी विचाराधारा हम सभी को अंधेरे से रोशनी की ओर ले जाती है।



 जो हमेशा सच्चाई और निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। उक्त बातें सूबे के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने बुधवार को तहसील सभागार में सिविल बार की ओर से आयोजित बाबू सागर सिंह के जयंती समारोह में कही।


सूबेदार सिंह ने कहा कि बाबू सागर सिंह हमेशा गरीबों और असहायों के लिए संघर्ष किया। उनकी याद में हम सभी को संकल्प लेना हो कि उनके पदचिह्नों पर चलकर समाज का भला करें। बार काउंसिल के सदस्य अमरेंद्र सिंह ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए स्वर्गीय सागर सिंह का योगदान सराहनीय रहा है।



इस दौरान उनकी लिखी किताब ‘मन्ननियां’ और ‘कह अघोरेश्वर’ अधिवक्ताओं में वितरित की गई। वक्ताओं ने वाराणसी में स्वर्गीय बाबू सागर सिंह की प्रतिमा स्थापित करने और चंदौली में तत्काल पुस्तकालय बनाने की मांग की।




साधना सिंह, सुनील सिंह मुखिया, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विद्याचरण सिंह, राकेश रत्न तिवारी, कपिल देव सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राणा प्रताप सिंह, संचालन शशिशंकर सिंह व सूर्यनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार सिंह ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed