फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Dhanait-Arangi to Telhara road will soon be improved at a cost of 26.73 lakh

Chandauli News: 26.73 लाख से जल्द सुधरेगा धनाइत-अरंगी से तेल्हरा मार्ग

Wed, 31 Dec 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The Dhanait-Arangi to Telhara road will soon be improved at a cost of 26.73 lakh
पीडीडीयू नगर/कंदवा। जिले के सैयदराजा विधानसभा स्थित धनाइत-अरंगी मार्ग से तेल्हरा के गौरैया बाबा मंदिर तक लगभग तीन किलोमीटर संपर्क मार्ग की दशा 26.73 लाख से सुधरेगी। सड़क पर मरम्मत कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई गई कार्ययोजना को स्वीकृति मिलने व धन अवमुक्त होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही सड़क पर विशेष मरम्मत कार्य आरंभ किया जाएगा। सड़क बनने से 15 गांव के करीब 12 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


धनाइत-अरंगी मार्ग से तेल्हरा के गौरैया बाबा मंदिर तक का संपर्क मार्ग करीब पांच वर्ष से क्षतिग्रस्त है। मार्ग पर कई गड्ढे बनने से आवागमन में ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। करीब पांच वर्ष मार्ग पर मरम्मत कार्य कराया गया था लेकिन बाद में देखरेख के अभाव में मार्ग क्षतिग्रस्त होता चला गया। वर्तमान में मार्ग की दशा काफी सोचनीय बन गई है। मार्ग पर बिछाई गई गिट्टियां उखड़कर बिखर गई हैं। इस गिट्टियों और गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर मार्ग पर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। मार्ग पर अरंगी, खुरहट, तेल्हरा,दरौली, पोखरा-धनाइतपुर, लक्ष्मनपुर, मुड्डा, रामपुर, मथुरापुर, परशुरामपुर सहित अन्य गांव के ग्रामीणों का आवागमन होता है।
विज्ञापन


5.5 मीटर होगी मार्ग की चौड़ाई

वर्तमान में धनाइत-अरंगी मार्ग से तेल्हरा के गौरैया बाबा मंदिर तक का मार्ग करीब तीन मीटर चौड़ा है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों की इस परेशानी को दूर करने के लिए मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर की जाएगी। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनाइत-अरंगी मार्ग से तेल्हरा के गौरैया बाबा मंदिर तक क्षतिग्रस्त मार्ग पर विशेष मरम्मत की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई थी। शासन से मंजूरी मिलने और धन अवमुक्त होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही मार्ग पर मरम्मत कार्य आरंभ किया जाएगा। - राजेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed