फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The death of a child from falling gate

गेट गिरने से बालक की हुई मौत

Fri, 15 Apr 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Fri, 15 Apr 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
The death of a child from falling gate
मुगलसराय के मानस नगर में बालक की मौत के बाद विलाप करते परिवार के लोग।
अलीनगर थाना क्षेत्र के मानस नगर कालोनी स्थित एक गैस एजेंसी के समीप स्थित झोपड़ पट्टी निवासी दीपक के पुत्र कन्हैया (10) की गुरुवार की सुबह आठ बजे गैस एजेंसी के गेट की चपेट में आने से मौत हो गई। बालक की मौत से  नाराज परिवारवालों और झोपड़ पट्टी निवासियों ने वहां पहुंचकर हंगामा किया। 
विज्ञापन

  सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अलीनगर थानाध्यक्ष अजय  सिंह ने समझाबुझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने दुर्घटना में बालक की  मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को ट्रक के धक्के से गैस एजेंसी  का गेट क्षतिग्रस्त हो गया था। एजेंसी के कर्मचारियों ने गेट को उठाकर एजेंसी के दीवार के सहारे टिका दिया था। 
विज्ञापन

  गुरुवार की सुबह कन्हैया  खेलते-खेलते गेट  के समीप पहुंच गया। इसी दौरान अचानक गेट उसके ऊपर गिर गया। जिससे  उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज बालक के परिवारवालों और झोपड़ पट्टी निवासियों ने एजेंसी पर  पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया। एजेंसी संचालक की सूचना के बाद मौके पर पहुंची  पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। कन्हैया  अलीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। बालक का पिता  दीपक कूड़ा बीनने का कार्य करता है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है।  इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि दुर्घटना में बालक की मौत  का मुकदमा  दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed