फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The cooks demonstrated for the demand

रुका मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर रसोइयों ने किया प्रदर्शन

Thu, 28 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The cooks demonstrated for the demand
बकाया मानदेय तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों की रसोइयों ने बृहस्पतिवार को स्थानीय बाजार के दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया। इसके पश्चात वे अपनी मांगों से संबंधित छह सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को डाक के माध्यम से भेजने के साथ खंड शिक्षा अधिकारी को भी सौंपा। शीघ्र मानदेय न दिए जाने पर उन्होंने अनशन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रसोइया संघ के जिलाध्यक्ष रमेश ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइया बंधुआ मजदूरों की तरह मजदूरी करती आ रही हैं। इसे उच्च न्यायालय ने भी स्वीकार किया और रसोइयों को न्यूनतम मानदेय निर्धारित कर देने का निर्देश दिया। बावजूद इसके प्रदेश सरकार न्यूनतम मानदेय देने से पीछे हट रही है। वहीं रसोइयों ने बताया कि उन्हें अप्रैल से अब तक का मानदेय भी नहीं मिला है जिससे परिवार का खर्च चलाने में काफी परेशानी हो रही है। दीपावली का त्यौहार नजदीक आने के बाद भी उन लोग को अभी तक मानदेय नहीं मिला है। मानदेय के लिए कई बार हेडमास्टर और खंड शिक्षा अधिकारी को भी लिखित पत्र दिया गया लेकिन रुका हुआ मानदेय भी नहीं मिल रहा है। चेतावनी दी कि शीघ्र मानदेय नहीं दिया गया तो रसोईया अनशन करने को बाध्य होंगी।प्रदर्शन करने वालों में रीता, द्रोपदी, पूनम, शिवकुमारी, कलावती, गीता, संतरा, पार्वती, इंदरा, बिंदु, अमरावती, कलावती शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed