{"_id":"6ace89b641995f0c75039326","slug":"the-contractor-stopped-the-work-by-laying-gravel-on-the-road-causing-inconvenience-to-passersby-chandauli-news-c-189-1-svns1013-156168-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ठेकेदार ने सड़क पर गिट्टी बिछाकर रोका काम, राहगीर हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ठेकेदार ने सड़क पर गिट्टी बिछाकर रोका काम, राहगीर हो रहे परेशान
विज्ञापन
धानापुर में चोरी के बाद बिखरे सामान को दिखाता पीड़ित। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : 1
नगर पालिका की ओर से विकास नगर तिराहे से 650 मीटर आगे तक सीसी रोड व नाली का निर्माण 74 लाख रुपये से कराया जाना था । टेंडर होने के ढाई माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। टेंडर होने के बाद ठेकेदार ने सड़क पर थोड़ी गिट्टी बिछाई थी। इसके बाद कार्य बंद हो गया। इससे लोगों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ गई है। सड़क पर डेढ़ से दो फीट चौड़े और गहरे गड्ढे होने से आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ नगर ने सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशहरे में काफी संख्या में लोग मेला घूमने जाते है। ऐसे में मार्ग पर डेढ़ से दो फीट चौड़े और गहरे गढ्ढे होने के चलते महिलाओं और बच्चों को रात में आवागमन में काफी परेशानी होगी।
नगर में विकास नगर मोड़ से आगे कैथापुर को जाने वाली सड़क 15 वर्षों से जर्जर है। सड़क पर डेढ़ से दो फीट चौड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते लोगों को आवागमन में कफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
000
पहले बरसात के चलते कार्य रूका हुआ था। दरअसल वहां सीसी सड़क का निर्माण होना है। इसके लिए सड़क को ब्लॉक करना पड़ेगा। नवरात्र में लोगों के आवागमन को देखते हुए कार्य नहीं शुरू कराया गया है। दशहरे के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। सोनू किन्नर, चेयरमैन नगर पालिका, पीडीडीयू नगर