फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two pairs of special trains will run between Jaynagar and Udhna.

Chandauli News: जयनगर-उधना के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

Wed, 14 Oct 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two pairs of special trains will run between Jaynagar and Udhna.
पीडीडीयू नगर। दशहरा, दीपावली और डाला छठ पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से लगातार विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अब जयनगर और उधना के बीच दो जोड़ी अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला रेल प्रशासन ने किया है।
विज्ञापन

वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर दिल्ली और संतरागाछी के बीच भी एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 09073 उधना-जयनगर विशेष ट्रेन 18 और 25 अक्तूबर को, जबकि गाड़ी संख्या 09074 जयनगर-उधना विशेष ट्रेन 20 और 27 अक्तूबर को चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09071 उधना-जयनगर विशेष ट्रेन 18 और 25 अक्तूबर को, जबकि गाड़ी संख्या 09072 जयनगर-उधना विशेष ट्रेन 20 और 27 अक्तूबर को संचालित होगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 09073 उधना-जयनगर विशेष ट्रेन रविवार को सुबह 9:50 बजे उधना से प्रस्थान कर अगले दिन शाम 5:20 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद मंगलवार को सुबह 5:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09074 मंगलवार को सुबह 9:00 बजे जयनगर से चलकर बुधवार को रात 12:10 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर बृहस्पतिवार को सुबह 7:30 बजे उधना पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09071 रविवार को दोपहर 3:45 बजे उधना से रवाना होकर अगले दिन रात 9:40 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और मंगलवार को सुबह 11:30 बजे जयनगर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09072 मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे जयनगर से चलकर बुधवार को रात 2:10 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 2:20 बजे रवाना होकर बृहस्पतिवार को सुबह 8:30 बजे उधना पहुंचेगी।

14 अक्तूबर को गाड़ी संख्या 04094 दिल्ली-संतरागाछी विशेष ट्रेन रात 12:30 बजे दिल्ली से चलकर शाम 5:25 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। भभुआ रोड, गया होते हुए अगले दिन सुबह 7:40 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।
15 अक्तूबर को यह ट्रेन शाम 6:10 बजे संतरागाछी से चलकर अगले दिन सुबह 8:00 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। रात 12:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed