{"_id":"6ace89fb8bcb1e51ac0e62c0","slug":"ranjay-was-murdered-in-a-dispute-over-marijuana-and-alcohol-two-accused-arrested-two-juveniles-in-custody-chandauli-news-c-189-1-svns1013-156203-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गांजा और शराब के विवाद में हुई थी रंजय की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी अभिरक्षा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गांजा और शराब के विवाद में हुई थी रंजय की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी अभिरक्षा में
विज्ञापन
। भभुआ शहर की सब्जी मंडी के समीप रविवार को रंजय कुमार उर्फ धनजी की चाकू मारकर हत्या गांजा और शराब को लेकर हुए पुराने विवाद में की गई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं दो बाल अपचारियो को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर ली है।
मंगलवार को प्रेसवार्ता में एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि 11 अक्तूबर को भभुआ थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के समीप वार्ड संख्या 25 निवासी रंजय कुमार उर्फ धनजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियाेंं की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भभुआ एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया था। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक और उसके साथ रहने वाले युवकों के बीच कुछ दिन पहले गांजा और शराब को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद बदले की भावना से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। इसके बाद वार्ड संख्या 25 निवासी कृष्णा पटेल, वार्ड संख्या 20 निवासी अखिलेश कुमार उर्फ भंटू को गिरफ्तार किया। दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया। एसआईटी में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।