फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The constable was thrown down from the vehicle and the smugglers ran away with the animal.

Chandauli News: सिपाही को वाहन से नीचे गिराया और पशु लेकर भाग गए तस्कर

Sat, 17 Aug 2024 05:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
The constable was thrown down from the vehicle and the smugglers ran away with the animal.
चहनिया। जिले के बलुआ थाने से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस टीम ने बुधवार को दो पशु तस्करों के गिरफ्तार किया और मुकदमा भी दर्ज किया। इसके बाद उन्हीं के वाहन से पशुओं को गौशाला छोड़ने जाते समय तस्करों ने सिपाही को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और पशु समेत फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्घे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार बरामद मवेशियों को पुलिस तस्करों के वाहन से ही गौशाला लेकर जा रही थी। वाहन में चालक के साथ सिर्फ एक सिपाही मौजूद था। पहले से घात लगाकर बैठे पशु तस्करों ने मथेला नहर की पुलिया के पास वाहन को रुकवाया। इसके बाद ड्राइवर और सिपाही को धक्का देकर वाहन से नीचे गिराकर मवेशी समेत वाहन लेकर भाग गए। सिपाही ने घटना की जानकारी थाने में दी पुलिस के हाथ पांव फूल गए। थानाध्यक्ष बलुआ अशोक कुमार मिश्र घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद सभी थानों को बैरिकेडिंग कर तस्कर को पकड़ने का निर्देश दिया गया। पूरी रात पुलिस हलकान रही लेकिन तस्करों का पता नहीं चला। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्घे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, इस घटना के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed