फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The chants of Bolbam kept on echoing on the road all night

Chandauli News: सड़क पर पूरी रात लगते रहे बोलबम के जयकारे

Mon, 28 Jul 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The chants of Bolbam kept on echoing on the road all night
पीडीडीयू नगर। सावन के तीसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवड़िये रवाना हुए। इससे पूरी रात सड़कों पर बोल बम के जयकारे लगते रहे। पीडीडीयू नगर में सड़क के किनारे जगह जगह शिविर लगाकर कांवड़ियों को चाय, शरबत, हलवा, पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

सावन माह में भगवान शिव के जलाभिषेक का अत्यधिक महत्व है। इसमें भी सोमवार को भोलेनाथ को जल चढ़ाने की चाहत हर भक्त में होती है। इसी कारण द्वाद्वश ज्योर्तिलिंगों में एक बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए रविवार को पीडीडीयू नगर सहित पूरे चंदौली जनपद से बड़े पैमाने पर कांवड़िये वाराणसी जाते हैं। कांवडि़यों की सुविधा के लिए सड़कों पर स्टोन डस्ट आदि भर दिए गए थे। वहीं सड़क की दक्षिण पटरी की अच्छे ढंग से सफाई की गई। कांवड़ियों की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन किया गया था। सड़क पर मैट बिछाई गई थी।
विज्ञापन

शनिवार से मौसम ने रंगत बदली है और रुक रूक कर बारिश हो रही है। रविवार को भी दिन भर कभी तेज और कभी हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। पीडीडीयू नगर के चतुर्भुजपुर, काली महाल, शहकुटी, अलीनगर सहित विभिन्न मुहल्लों के साथ ही चंदौली, सैयदराजा, बबुरी सहित अन्य स्थानों से महिला, युवा, बच्चे कांवड़ लेकर वाराणसी रवाना हुए। शाम सात बजे से कांवड़ियों के जाने का सिलसिला शुरू हुआ तो पूरी रात कांवड़ियों का रेला लगा रहा। इस दौरान जगह जगह शिविर लगाकर कांवड़ियों को शरबत, पानी, चाय, हलवा आदि वितरित किया गया। नगर के सुभाष पार्क के समीप नगर पालिका की ओर से शिविर लगाया गया। इसी तरह अलीनगर, मानसरोवर तालाब, जीटी रोड पर गल्ला मंडी, सुभाष पार्क, नई सट्टी, नई बस्ती सहित विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवी संगठनों की ओर शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed