फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The bullies are not letting us occupy the leased land

Chandauli News: पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे दबंग

Sun, 24 Aug 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The bullies are not letting us occupy the leased land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धानापुर। सोनहुली में पट्टे के जमीन पर आवंटन हुआ है जिसपर एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने नहीं दिया जा रहा है।
थाना समाधान दिवस पर आए इस मामले पर जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने नायब तहसीलदार दिनेश शुक्ला को जांच कर निस्तारण करने का आदेश दिया है। दूसरा प्रकरण बिझवल निवासी भरत राम ने प्रार्थनापत्र दिया है कि गांव के ही एक व्याप्ति द्वारा धोखे से बहला फुसला कर जमीन की रजिस्ट्री कराया गया है। तीसरा प्रार्थनापत्र कस्बा निवासी दीपक रस्तोगी अपने जमीन की नापी करने के लिए दिया है जो पहले के नाप से संतुष्ट नहीं है जिसे लेखपाल अरुण अवस्थी को सौंपा गया
थाना धानापुर में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मय राजस्व टीम के साथ मौजूद रहे। जनसुनवाई में कुल पांच प्रार्थनापत्र आए थे जो सभी राजस्व के थे। सभी मामलों में लेखपाल द्वारा नाप कराकर निस्तारण कराने का आदेश दिया गए। सभी प्रार्थना पत्रों और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जमीन व राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस रजिस्टर में शिकायतों की प्रविष्टि कर दोनों पक्षों की उपस्थिति में रिपोर्ट तैयार कर हस्ताक्षर कराए गए। जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें सबसे अधिक राजस्व से जुड़े मामले आए।डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आदित्य लांग्हे ने धानापुर धाने पर पहुंच कर फरियादियों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में आए 76 मामलों में मात्र एक का समाधान किया गया। धानापुर में सुबह दस बजे डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आदिल्य लांग्हे धानापुर थाने में पहुंचे। यहां लोगों की फरियाद सुनी। समाधान दिवस में अधिकतर मामले भूमि पर कब्जा और विवाद से संबंधित रहे। इसे जांच कर समाधान का निर्देश अधिकारियों को दिया गया। अन्य सभी थानों पर भी पुलिस और राजस्व के अधिकारियों ने समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में कुल 76 मामले आए। इसमें 76 राजस्व जबकि सात पुलिस से संबंधित शिकायतें आए। समाधान दिवस में एक पुलिस से संबंधित मामले का समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगढ़ संवाददाता के अनुसार नौगढ़ और चकरघट्टा थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। नौगढ़ थाना में एसडीएम विकास मित्तल और सीओ नमेंद्र सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान चार प्रार्थना पत्र आए। इसमें एक का समाधान किया गया। इसी तरह चकरघट्टा थाना में निरीक्षक दयाराम गौतम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कोई प्रार्थना पत्र नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed