फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The British had sentenced 12-year-old Ramnaresh to a punishment of six cane strokes.

Chandauli News: अंग्रेजों ने 12 साल के रामनरेश को दी थी छह बेंतों की सजा

Thu, 27 Aug 2026 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The British had sentenced 12-year-old Ramnaresh to a punishment of six cane strokes.
कंदवा। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जंग-ए-आजादी का जोश ऐसा था कि बच्चा-बच्चा अंग्रेजों के खिलाफ उतर गया था। बरहनी ब्लॉक के अमड़ा गांव निवासी बाबू रामनरेश सिंह 1931 में मात्र 12 साल की उम्र में ही अंग्रेजों से भिड़ गए थे। कवरुवा और अमड़ा में अंग्रेजों के सामने भाषण और सत्याग्रह शुरू कर दिया था। पहले तो अंग्रेजों ने उन्हें डांट डपट कर चुप कराना चाहा लेकिन जब वे नहीं माने तो उन्हें छह बेंतों की सजा दी थी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू रामनरेश सिंह का जन्म 1919 में अमड़ा गांव में हुआ था। तब यह गांव अविभाजित वाराणसी जनपद में था। वह मात्र 12 वर्ष की आयु में गांधी जी के विचारों से प्रभावित होकर स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गए थे। छोटी उम्र में ही जगह-जगह सत्याग्रह करने लगे थे। वर्ष 1941 में उन्हें छह महीने की सजा मिली थी।
विज्ञापन

गांधी जी के आह्वान पर 1942 में पूरे देश में शुरू हुए अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान चंदौली में भी बड़ा आंदोलन हुआ था। 28 अगस्त 1942 सैयदराजा थाने पर झंडा फहराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अंग्रेजों की गोलियों से श्रीधर, फेकू और गणेश शहीद हो गए थे। वहीं रामनरेश सिंह, बरहनी के रामधनी सिंह, अरंगी के रामदेव सिंह और जोखन सिंह सहित कई लोग घायल हुए थे। इस आंदोलन की याद में चंदौली और सैयदराजा में बने शहीद स्मारक में रामनरेश सिंह का भी नाम दर्ज है। 1942 के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने पर उनकी गिरफ्तारी का आदेश हो गया था और घर की कुर्की भी हुई थी। बाद में हाजिर होने पर उन्हें छह महीने की सजा हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed