फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The British adopted the policy of divide and rule.

पलायन निश्चित देख अंग्रेजों ने फूट डालो व राज करो की नीति अपनाई

Wed, 17 Aug 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The British adopted the policy of divide and rule.
धानापुर के शहीदगांव मे आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि मंत्री दयाशंकर दयालु - फोटो : CHANDAULI
धानापुर। क्षेत्र के शहीदगांव स्थित अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज में बुधवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 1942 में हुए धानापुर थाना कांड के महानायक स्व. कामता प्रसाद विद्यार्थी को याद कर उनका 33वां निर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भारत में फूट डालो और राज्य करो की नीति अपनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब अंग्रेजी हुकूमत जान गई कि अब भारत से उनका पलायन होना सुनिश्चित है तो फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई। इसमें लगभग 10 लाख लोगों को जान गंवानी पड़ी। उस 14 अगस्त की क्रांति की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को याद आई तो उन्होंने इसे विभाजन दिवस के रूप में सभी के साथ मनाया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शहीदों को नमन किया। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि शहीद पार्क धानापुर में शहीद हीरा सिंह, शहीद रघुनाथ सिंह व शहीद महंगू सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई है। यदि परिजनों की स्वीकृति मिली तो स्व. विद्यार्थी जी की भी प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। पं. सोमदत्त दिवेदी ने मंत्रोच्चारण से कार्यक्रम का आगाज किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर हरेंद्र राय, देवेंद्र प्रताप सिंह, जय प्रकाश पांडेय, धनंजय सिंह, मोती, राकेश सिंह, कैप्टन लालबिहारी प्रसाद, उमाशंकर तिवारी, डा. रामजी मिश्र रहे। अतिथियों का स्वागत संस्था के निदेशक आनंद विद्यार्थी, धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक आशीष विद्यार्थी व संचालन अमरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed