फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The box of luck of eight candidates will open today

Chandauli News: आज खुलेगी आठ प्रत्याशियों की किस्मत की पेटी

Thu, 19 Dec 2024 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
The box of luck of eight candidates will open today
चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को पालिटेक्निक काॅलेज परिसर में कराई जाएगी। छह टेबलों पर तीन चक्र में मतगणना होगी। इसके बाद आठ उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी. फुंडे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मतगणना स्थल का जायजा लिया। काॅलेज परिसर का निरीक्षण कर ड्यूटी में लगे कार्मिकों को निर्देश दिया कि परिसर में केवल ड्यूटी में लगे अधिकारी,कर्मचारी, उम्मीदवारों व उनकी ओर से नामित एजेंट ही रहेंगे। एक भी अनधिकृत व्यक्ति परिसर में प्रवेश न करने पाए।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान किसी भी उम्मीदवार या नामित एजेंट की ओर से खाने या पीने का सामान साथ लेकर जाना प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना के लिए कुल 24 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें छह टेबलों पर तीन चक्र में मतगणना की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतगणना स्थल के अंदर और बाहर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रिटर्निंग आफिसर विराग पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed