फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The body of the young man reached the village

युवक का शव गांव में पहुंचते ही मचा कोहराम

Mon, 18 May 2020 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
The body of the young man reached the village
कंदवा। रामपुर पुलिस चौकी के पोखरा गांव निवासी कुलदीप राम (20) का शव सोमवार को दिल्ली से गांव में उसके घर पहुंचा। युवक का शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। महिलाओं के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो उठा। बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी कामेश्वर राम का पुत्र कुलदीप दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने पर लॉक डाउन के चलते कंपनी बंद हो गई। हालांकि वह वहीं पर रुक कर लॉक डाउन खुलने का इंतजार कर रहा था। तीसरे चरण के लॉक डाउन में ढील मिलने पर वह कंपनी में काम के लिए गया था। शुक्रवार को किसी तरह वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। दिल्ली से मिली सूचना पर उसके घर वाले शनिवार को दिल्ली रवाना हुए। सोमवार की सुबह करीब 9 बजे एंबुलेंस से उसका शव लेकर गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही महिलाओं और बच्चों के रोने से माहौल गमगीन हो उठा। कुलदीप चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed