{"_id":"6acbed42c66f61629a0cf533","slug":"the-body-of-a-youth-who-drowned-in-the-ganga-was-found-in-chaubeypur-after-two-days-chandauli-news-c-189-1-svns1010-156075-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गंगा में डूबे युवक का शव 2 दिन बाद चाैबेपुर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गंगा में डूबे युवक का शव 2 दिन बाद चाैबेपुर में मिला
विज्ञापन
रविशंकर सिंह, फाइलफोटो
चंदौली। वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित पिपरा घाट पर गंगा स्नान करते समय डूबे युवक का शव दो दिन बाद शनिवार को चौबेपुर क्षेत्र के सिघवार गांव के पास मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर रात बलुआ गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सकलडीहा थाना क्षेत्र के खोर गांव निवासी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि उनके पुत्र रविशंकर सिंह (40) आठ अक्टूबर को दोपहर करीब 2:30 बजे रामनगर के टेंगरा मोड़ के पास पिपरा गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। इस दौरान पैर फिसलने से वह गंगा में डूब गए।
घटना की सूचना रामनगर थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी।
शनिवार दोपहर करीब 12:40 बजे वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र स्थित सिघवार गांव के पास गंगा में उनका शव मिला।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर भेज दिया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव लेकर बलुआ गंगा घाट पहुंचे, जहां देर रात अंतिम संस्कार किया गया।
रविशंकर की मौत से परिवार में शोक है। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां जानवी (12) और सानवी (5) हैं। पिता की मौत से दोनों बेटियों के सिर से साया उठ गया।