{"_id":"697292bfdec7ed54a70e39d8","slug":"the-body-of-a-three-year-old-boy-was-found-in-a-pit-behind-his-house-in-satpokhari-chandauli-news-c-189-1-svns1010-142925-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सतपोखरी में घर के पीछे गड्ढे में मिला तीन साल के बच्चे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सतपोखरी में घर के पीछे गड्ढे में मिला तीन साल के बच्चे का शव
विज्ञापन
सालकिन, फाइलफोटो
दुलहीपुर। क्षेत्र सतपोखरी गांव में बृहस्पतिवार को कलीमुद्दीन के तीन साल के सालकिन बेटे का शव उसके घर के पीछे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में बरामद हुआ। वह बुधवार की शाम को खेलने निकला था और लापता हो गया था। परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सालकिन बुधवार की शाम खेलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह लापता हो गया था। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों में बच्चे के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को सुबह घर के पीछे गड्ढे में बच्चे का शव पाया गया।
बताया जा रहा है कि गड्ढे में बारिश का पानी भरा था, जिसमें गिरने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से मां रेहाना बीबी और पिता कलीमुद्दीन सदमे में हैं। उनके तीन बेटों में सालकिन सबसे छोटा था। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया डूबने से मौत का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत सही वजह पता चल पाएगी।