{"_id":"9709c658d54a927080b7442674d63c33","slug":"the-board-chairman-inspection-of-the-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड अध्यक्ष ने किया स्टेशन का निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड अध्यक्ष ने किया स्टेशन का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 24 Oct 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एके मित्तल ने गुरुवार का स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विशेष सैलून से आए अध्यक्ष को आरपीएफ ने गार्ड आफ आनर भी दिए।
बाद में अध्यक्ष अपने विशेष सैलून से विंडो इंस्पेक्शन करते हुए गया के लिए रवाना हो गए। सीआरबी चेयरमैन के जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
सेंट्रल रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल गुरुवार की सुबह सात बजे विशेष सैलून से मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय डीआरएम सहित कई अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद चेयरमैन ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद वे रेस्ट रूम में लिए रवाना हुए। इसके बाद वे डीआरएम आफिस पहुंचे।
यहां आरपीएफ के जवानों ने सलामी दी। बाद में एके मित्तल ने डीआरएम कार्यालय के सभागार में मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
इसके बाद वे विशेष सैलून से विंडो इंस्पेक्शन करते हुए गया के लिए रवाना हो गए।
हालांकि जिस ढंग से तैयारी की गई थी और शोर शाराबा हुआ था वैसा कुछ नहीं हुआ।
कुल मिलाकर चेयरमैन का निरीक्षण महज औपचारिकता तक ही सिमटा रहा।