फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The answer will vote abuse Jntaः Shahnawaz

गाली का जवाब वोट से देगी जनताः शाहनवाज

Fri, 03 Mar 2017 01:27 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 03 Mar 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
भाजपा को गाली देने वालों का जवाब जनता वोट से देगी। देश में अभिव्यक्ति की आजादी है, नेता कुछ भी कह सकते हैं लेकिन उन्हें अपनी मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का यह कहना है । वे गुरुवार की रात भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुगलसराय पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा अब तक के हुए मतदान में आगे चल रही है। यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए पार्टी में बहुत से दावेदार हैं। जिसका केन्द्रीय नेतृत्व उचित समय पर फैसला करेगा। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाये जाने पर मायावती के इस बयान पर पर उन्होंने कहा कि मायावती हताश और निराश हैं और बौखलाहट में ऐसे बयान दे रही हैं। वामपंथी दल दिल्ली के शैक्षणिक संस्थानों का माहौल खराब कर रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, आरपी सिंह, राजू इकबाल, भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed