{"_id":"ecad5dd612026a63d7bb956d07ab8d33","slug":"tension-over-break-of-the-wall-of-the-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की दीवार तोड़ने से तनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की दीवार तोड़ने से तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 23 Dec 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमानपुर स्थित एक निजी भूमि पर बने पुराने
विज्ञापन
मंदिर के नवनिर्माण के दौरान मंगलवार की दोपहर पास के ही एक ही वर्ग के
अन्य व्यक्ति नव निर्मित दीवार को अवैध तरीके से तोड़कर अपना रास्ते बनाने
लगा।
जिसपर भूमि स्वामी ने विरोध किया तो ऊँची रसूख का इस्तेमाल कर उसने पुलिस से शिकायत कर दी। वहीं पुलिस ने एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए भूमि स्वामी के पुत्र का चालान कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही लोग इकठ्ठा हो गए और पुलिस की कार्यशैली का विरोध करने लगे। मौके पर पुन: पहुंची पुलिस ने नागरिकों के विरोध के बाद अपनी मौजूदगी में दीवार के टूटे हिस्से कौ जुड़वाया तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
शिवप्रसाद हनुमानपुर में अपनी जमीन पर मकान बनाकर परिवार संग रहते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक उनके घर से सटी उन्हीं की एक और जमीन है जिसपर काफी पुराना मंदिर बना हुआ है जहां सभी लोग दर्शन पूजन करते हैं। लोगों ने बताया की शिवप्रसाद उस मंदिर का नव निर्माण कर उसे बड़ा बना रहा था।
मंगलवार की दोपहर पड़ोस में रहने वाले एक चिकित्सक ने इसका विरोध करते हुए अपने घर की दीवार से मंदिर की दीवार को तोड़कर रास्ता बनाने लगा। सहमन्दिर भूमि के स्वामी ने इसपर आपत्ति जताई तो सम्बंधित व्यक्ति मारपीट पर उतारू हो गया।
शोरगुल सुन पास पड़ोस के लोग भी वहां पहुँच गए और मंदिर के नव निर्माण का समर्थन करते हुए चिकित्सक के कार्य का विरोध करने लगे। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए भूस्वामी के पुत्र के उठाकर थाने ले गयी और उसका सीआरपीसी की धारा 151 में चालान कर दिया।
इसकी सूचना मिलते ही लोगों में पुलिस के खिलाफ और आक्रोश बढ़ गया।