फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ten-year-old girl raped, father's hand broken on protest

Chandauli News: दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, विरोध पर तोड़ा पिता का हाथ

Wed, 30 Aug 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ten-year-old girl raped, father's hand broken on protest
बबुरी। थाना क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने आरोपित को पकड़कर धुनाई कर दी। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे आरोपित के भाई ने मारकर लड़की के पिता का हाथ तोड़ दिया। परिजनों ने मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि गांव निवासी 22 वर्षीय युवक उनके घर में घुस गया। बालिका को अकेला पाकर उसे मोबाइल में गंदी फिल्म दिखाने लगा। इसके बाद मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। इसी बीच परिजन पहुंच गए। उन्होंने आरोपित को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। इसकी जानकारी होते ही आरोपित का बड़ा भाई मौके पर पहुंच गया। उसने मारकर बालिका के पिता का हाथ तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। एसपी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष अन्य आरोप भी लगा रहे हैं जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed