फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ten trains going towards Lucknow canceled due to doubling of railways

रेलखंड दोहरीकरण के कारण लखनऊ की ओर जाने वाली दस ट्रेनें रद्द

Mon, 30 Aug 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ten trains going towards Lucknow canceled due to doubling of railways
पीडीडीयू नगर। रेलखंड दोहरीकरण कार्य को देखते हुए पीडीडीयू नगर, वाराणसी होते हुए लखनऊ से होकर गुजरने वाली दस ट्रेनों का परिचालन 11 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है। वहीं 11 सितंबर तक तीन ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के रायबरेली स्टेशन पर प्री एनआई/एनआई और गंगागंज-रायबरेली-रूपामाऊ रेलखंड के दोहरीकारण के कारण यह निर्देश जारी हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अप में पटना जम्मूतवी स्पेशल 31 अगस्त, चार, सात और 11 सितंबर को जबकि डाउन में एक, पांच, आठ और 12 सितंबर को रद्द रहेगी। अप कोलकाता आगरा कैंट स्पेशल दो और नौ सितंबर को जबकि डाउन में चार और 11 सितंबर को, हावड़ा अमृतसर स्पेशल अप में 12 सितंबर को जबकि डाउन में 31 अगस्त और 14 सितंबर को नहीं चलेगी। सिंगरौली टनकपुर स्पेशल अप में पांच और 14 सितंबर को जबकि डाउन में चार और 13 सितंबर को रद्द रहेगी। वहीं अप और डाउन में पूरी आनंद विहार स्पेशल 31 अगस्त, तीन, पांच, सात, 10 और 12 सितंबर को परिवर्तित मार्ग वाया प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed